जब तक सांसें हैं तब तक जीवन है
जीवन संघर्ष है और संघर्ष कोशिशों से भरपूर है
एक पल चलना
थम के रुकना
फिर चल देना ही कोशिश है
कोशिशों का ही निरंतर प्रयास संघर्ष है
कभी हार है कभी जीत है
कहीं दर्द है कहीं हर्ष है
यकीनन सहर्ष संघर्ष करना ही जीवन में जगजीत है
कंटीले पथ की राह हो
स्वेद से लथ पथ भले ही हो
मन अभय हो
लक्ष्य की प्यास हो
कभी न बुझने वाली आग हो
संघर्ष का फल सुमधुर श्रेष्ठ है
मानव अंतर्मन से ऊर्जित होता
नयी स्फूर्ति नए जोश से आगे बढ़ता
गिरने से कभी न घबराता
साँसे बटोर कर फिर कोशिश में लग जाता
हाँ , जब तक साँसे हैं तब तक जीवन है
जीवन संघर्ष मुझे सहर्ष स्वीकार है......
No comments:
Post a Comment