आने की खबर
जब से तुमने आने की खबर दी है
मेरे दिल की धडकनें तेज़ हो गयी हैं
काली स्याह रात जो अविरल लम्बी होती थी
अब सिमटने लगी हैं
उसकी बारीक झिर्रीयों से आती रोशनी
हवाओं में नयी खुशबु ले आई है
जब से तुमने आने को कहा है
मन बेचैन हो उठा है
सुना तो था मन से ज़्यादा कुछ तेज़ नहीं
लेकिन इतना तेज़ ऐसा पहली बार फिर हो रहा है
हाँ , आज भी तुम्हारे आने की खबर
मेरे चेहरे की खोई रंगत वापस ले आती है
तुम्हारे साथ बिताया हर पल और नज़दीक ले आता है
चाय के खनकते धुलते हर बार प्याले
फिर हमारी कहानी को आगे बढ़ाते
और तुम्हारी वही पुरानी आदत
मेरे चेहरे की मुस्कराहट को बरक़रार रखती
हाँ , तुम्हारे सिगरेट पीने की आदत पर मेरा टोकना
और तुम्हारी वही पुरानी आदत फिर दोहराती
और यूँ ही .........
हाँ , बस यूँ ही ज़िन्दगी चलती जाती ..........
मेरे दिल की धडकनें तेज़ हो गयी हैं
काली स्याह रात जो अविरल लम्बी होती थी
अब सिमटने लगी हैं
उसकी बारीक झिर्रीयों से आती रोशनी
हवाओं में नयी खुशबु ले आई है
जब से तुमने आने को कहा है
मन बेचैन हो उठा है
सुना तो था मन से ज़्यादा कुछ तेज़ नहीं
लेकिन इतना तेज़ ऐसा पहली बार फिर हो रहा है
हाँ , आज भी तुम्हारे आने की खबर
मेरे चेहरे की खोई रंगत वापस ले आती है
तुम्हारे साथ बिताया हर पल और नज़दीक ले आता है
चाय के खनकते धुलते हर बार प्याले
फिर हमारी कहानी को आगे बढ़ाते
और तुम्हारी वही पुरानी आदत
मेरे चेहरे की मुस्कराहट को बरक़रार रखती
हाँ , तुम्हारे सिगरेट पीने की आदत पर मेरा टोकना
और तुम्हारी वही पुरानी आदत फिर दोहराती
और यूँ ही .........
हाँ , बस यूँ ही ज़िन्दगी चलती जाती ..........
No comments:
Post a Comment